Kuldeep Bishnoi
 
राजनैतिक जीवन एवं उपलब्धियां :


Kuldeep Bishnoiराजनैतिक जीवन एवं उपलब्धियां:

राजनैतिक जीवन का आरम्भ : काफी युवा उम्र से राजनीती में रूचि रखने वाले कुलदीप जी ने १९९८ में अपने पिता चौ. भजन लाल के लिए सक्रिय रूप से चुनाव प्रचार करके सक्रिय राजनीती में प्रवेश किया । तत्पश्चात लगभग एक दशक तक अपने पिता के चुनाव क्षेत्र का प्रबंधन करते हुए इन्हें राज्य तथा इसके लोगों की समस्याओं को और गहराई से जानने का अवसर प्राप्त हुआ।


राज्य विधानसभा चुनाव १९९८: अपने पहले ही चुनाव में हरियाणा के इतिहास के अब तक के कठिनतम उपचुनाव में सफल होकर कुलदीप जी ने अपने राजनैतिक क्षमताओं का प्रमाण दिया। यह पहला अवसर था की राज्य विधान सभा सीट किसी विपक्षी उम्मीदवार द्वारा जीती गयी थी।
 

लोकसभा चुनाव २००४: इस सफलता ने कुलदीप जी की छवि को जनता एवं मीडिया के बीच एक ठोस आधार प्रदान किया।राज्य के तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के पुत्रो के मध्य सीधे संघर्ष ने भिवानी संसदीय क्षेत्र को मीडिया की सुर्ख़ियों में ला दिया।इस रोचक संघर्ष में कुलदीप जी ने तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद विजय प्राप्त की।यह विजय कई मायनो में महत्त्वपूर्ण थी क्योंकि :
१.एक जाट बहुल क्षेत्र होते हुए भी पहली बार किस गैर जाट व्यक्ति को यहाँ की जनता ने अपना प्रतिनिधित्व सौंपा
२.यह पूर्व मुख्यमंत्री श्री बंसीलाल का गृह क्षेत्र था
३.पूर्व मुख्यमंत्री श्री ओ.पी. चौटाला के पुत्र इस संसदीय क्षेत्र का पहले से प्रतिनिधित्व कर रहे थे
४.कुलदीप जी की तत्कालीन पार्टी कांग्रेस ने यह सीट पिछले पंद्रह वर्षों से नहीं जीती थी

विधान सभा चुनाव,२००५: इस चुनाव में कुलदीप जी ने अपने तत्कालीन पार्टी कांग्रेस के लिया स्टार प्रचारक की भूमिका अदा की,और सभी रिकार्डों को तोड़ते हुए ३३ चुनाव क्षेत्रों में लोगों के घर घर जाकर उनसे संपर्क स्थापित किया।इस चुनाव में अपने तत्कालीन पार्टी कांग्रेस की विजय में कुलदीप जी ने महत्त्वपूर्ण विजय प्राप्त की।

हरियाणा जनहित कांग्रेस का गठन:
यह वर्ष २००५ था जब इनके पिता श्री भजनलाल जी के नेतृत्व में कांग्रेस ने अभूतपूर्व सफलता प्राप्त करते हुए ८० में से ६७ विधानसभा सीटों पर विजय प्राप्त की ,उस वक्त एक तरफ तो कुलदीप जी के लिए केंद्र में मंत्री पद और पिता के लिया हरियाणा के राज्यपाल का पद था तो दूसरी और जनता के लिए संघर्ष , तब भी कुलदीप जी ने संघर्ष का दूसरा रास्ता चुना क्योंकि, कांग्रेस पार्टी जनता के विश्वास से खेल रही थी। प्रदेश का हर वर्ग त्रस्त था ,किसानों की जमीने स्वयं सरकार द्वारा हड़प करके निजी कंपनियों को बेची जा रही थी ,लूटमार और अपराध अपने चरम पर था ऐसे में कुलदीप जी ने शांत बैठ कर तमाशा देखने की अपेक्षा लोगों की आवाज को अपनी आवाज देना अधिक उचित समझा ,और २ दिसंबर ,२००७ को रोहतक में ,देश के इतिहास की सबसे बड़ी रैली में अपने पिता के आशीर्वाद से हरियाणा जनहित कांग्रेस(बी एल)की स्थापना की । यह जनता के हितों के लिए संघर्ष का साझा मंच था जो कुलदीप जी ने अपने प्रदेश के लोगों को दिया। कुलदीप जी के नेतृत्व में अपना पहला विधान सभा उप चुनाव लड़ते हुए पार्टी ने तीन में से एक सीट पर विजय हासिल की ,जबकि दूसरी सीट पर बहुत कम मतान्तर से द्वितीय स्थान प्राप्त किया । इस चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस के बाद ,हजकाँ को ही सबसे अधिक मत प्राप्त हुए ।

लोक सभा चुनाव २००९ :
इस लोकसभा चुनाव में जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस को छोड़ कर,अन्य सभी पार्टियाँ अपना खाता खोलने में भी अस
फल रहीं,हरियाणा जनहित कांग्रेस (बी एल) ने,सरकारी साधनों से संपन्न कांग्रेस को कड़ी टक्कर देते हुए एक सीट पर भारी जनसमर्थन से विजय प्राप्त की । यह विजय इस बात का साक्ष्य थी कि हरियाणा जनहित कांग्रेस का जनाधार एवं लोगों में उसके नेतृत्व चौ. कुलदीप बिश्नोई जी के प्रति आस्था उत्तरोतर बढ़ रही थी । इस चुनाव में,पार्टी गठन के मात्र डेढ वर्षों के अंतराल में, दस प्रतिशत मत प्राप्त करके पार्टी ने चुनाव आयोग से मान्यता प्राप्त करने की उपलब्धि भी प्राप्त की।

राज्य विधान सभा चुनाव २००९ :
हाल में ही संपन्न विधानसभा चुनावों में भी,जन अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए,बहु कोणीय मुकाबले में , कुलदीप जी के नेतृत्व में हजकाँ ने छः सीटों पर विजय प्राप्त की । इस चुनाव में, पार्टी अध्यक्ष चौ. कुलदीप बिश्नोई जी एवं पार्टी संरक्षक चौ.भजन लाल जी की जनसभाओं में उमड़ी,लाखों लोगों की भीड़ ,कुलदीप जी के प्रति लोगों के बढते हुए विश्वास एवं प्रेम का प्रमाण थी ।

 
News - Pics - Video
  ब्लाग | ट्विटर | फेसबुक | यू ट्यूब | हरियाणा जनहित कांग्रेस | English  
     
Copyright @ 2009- 2010 Kuldeepbishnoi.com, All right reserved.   Powered By: Aislin Consultancy Services Pvt. Ltd.