-“मैं औद्योगीकरण का पक्षधर हूँ लेकिन अपने किसान भाइयों के हितों की कीमत पर नहीं”- कुलदीप बिश्नोई
एक राजनेता के रूप में,महिला सशक्तिकरण ,युवाओं का विकास तथा किसानो को उनका अधिकार दिलाना कुलदीप जी की राजनीति के तीन आधारभूत स्तम्भ रहे हैं। कुलदीप जी औद्योगिक विकास के पक्ष धर के रूप में जाने जाते है किन्तु मानवीय द्रष्टिकोण की अनदेखी इन्हें कतई बर्दाश्त नहीं। कुलदीप जी का मानना है की औद्योगिक विकास,देश के लिए आवश्यक है किन्तु ये आम जनता के हितों की कीमत पर नहीं होना चाहिए।
रिलाएंस के विशेष आर्थिक क्षेत्र के के विरोध में कुलदीप जी ने लम्बा संघर्ष किया है जिससे औद्योगीकरण के साथ किसानो का विकास भी सुनिश्चित किया जा सके ।किसानो की कृषि योग्य ज़मीन को जबरदस्ती कौड़ियो के भाव बेचे जाने का विरोध कुलदीप जी ने हर संभव मंच से किया है और इसके लिए अपने राजनैतिक कैरिअर को भी दांव पर लगाने से ये पीछे नहीं हटे,फिर बात चाहे केंद्र में मंत्री पद के प्रस्ताव को ठुकराने की हो या फिर राज्य के उपमुख्यमंत्री पद को ठोकर मारने की,कुलदीप जी किसानो के अधिकारों की रक्षा के लिए किसी भी बलिदान से पीछे नहीं हटे।
कुलदीप जी का मानना है की विशेष आर्थिक क्षेत्र एक्ट २००६ का भारत की कृषि व्यवस्था पर घातक प्रभाव पड़ेगा और फिर हमें याद रखना होगा की जब भी भारत ने उच्च विकास दर (G D P)को प्राप्त किया है उसमे कृषि का योगदान सर्वाधिक रहा है।और फिर कृषि तो भारत की अर्थव्यवस्था का मूल है इसकी उपेक्षा करके देश का विकास संभव नहीं ,एक तरफ तो किसानो के लिए लाभकारी योजनाओं की घोषणा हर बजट का अहम् अंग होती और दूसरी ओर विशेष आर्थिक क्षेत्र एक्ट २००६ के तहत देश के किसानो के ज़मीन का मनमाना अधिग्रहण होता है ,जब कृषि के लिए किसान के पास उसकी ज़मीन ही नहीं होगी तो खाद और बीज के दाम कम करना या सस्ते लोन का वायदा छलावा मात्र है।कुलदीप जी इन्ही विरोधाभासी नीतियों का विरोध करते हैं।कुलदीप जी का मानना है की विशेष आर्थिक क्षेत्र का निर्माण बंजर और अनुपजाऊ ज़मीन पर होना चाहिए,न की उपजाऊ,ज़मीन पर।
किसी भी देश का भविष्य उसके युवाओं में निहित होता है।कुलदीप जी युवाओं के लिए मुफ्त शिक्षा के पक्षधर हैं क्योंकि इनका मानना है कि भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए भारत के प्रत्येक युवा को तैयार रहना होगा और शिक्षा इस तैयारी का महत्वपूर्ण अंग है।कुलदीप जी हर स्तर पर निरक्षरता उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध हैं। अपने क्षेत्र में आरम्भ किया गया साक्षरता अभियान इस का पुख्ता प्रमाण है।
समाज के हर वर्ग की उन्नति कुलदीप जी का मिशन है और इसे पूरा करने के लिए कुलदीप जी स्वयं तथा अपनी पार्टी हरियाणा जनहित कांग्रेस के माध्यम से अनवरत प्रयासरत हैं।जनतंत्र में उनकी आस्था तथा जन जन की उनमे आस्था कुलदीप बिश्नोई जी के इस मिशन को पूरा करने में सदैव उनका मार्गदर्शन करती रहेगी।