कुलदीप जी के पिता चौधरी भजन लाल जी, जो वर्तमान भारतीय राजनीतिक परिद्रश्य में जानेमाने और सक्रिय राजनेता है ,राजनीति में प्रवेश करने से पूर्व उनका राजनीतिसे दूर दूर तक का कोई नाता नहीं था । इनका जन्म पाकिस्तान राज्य के भावलपुर जिले के कोदवाली नाम के एक छोटे से गाँव में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ ।
ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्र के विकास के कार्यों प्रति उनकी तीव्र लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति ने उन्हें एक अत्यंत सफल राजनेता के रूप में पहचान दी । इन्हें हरियाणा की राजनीति का एक आधारभूत स्तम्भ माना जाता है, और भारतीय राजनीति में इनकी विशिष्टता सर्वमान्य है । तथा चौ.भजनलाल को भारतीय राजनीती के चाणक्य के रूप में जाना जाता है
यह पार्टी सरंक्षक चौधरी भजन लाल जी की लोकप्रियता का परिणाम था कि, हरियाणा कि जनता ने उन्हें तीन बार हरियाणा का मुख्यमंत्री पद देकर प्रदेश की सेवा का अवसर दिया ।
चौ . भजन लाल जी ने अपने कार्यकाल के दौरान हरियाणा प्रदेश के लिए अनगिनत कार्य किये ,फिर चाहें वो एस वाई एल नहर का निर्माण हो ,अपनी बेटी अपना धन योजना लागू करना हो, पंचायती राज व्यवस्था लागू करना हो या प्रसिद्ध राजीव ;लोंगोवाल समझौता हो ,आप आधुनिक हरियाणा प्रदेश के जनक के रूप में जाने जाते हैं । वर्त्तमान में चौ. भजन लाल हिसार संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं । तथा पार्टी संरक्षक के रूप में हरियाणा केविकास के लिए अपने अधूरे ख्वाबों को पूरा करने के लिए ह ज कां को मार्गदर्शन दे रहे हैं। ।